ताकि कोई हादसा न हो यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति पैदा न हो। श्राइन बोर्ड के अनुसार शुरुआती तीसरे नवरात्र में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है। इन दिनों हर ओर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। प्रत्येक चौक-चौराहे, स्बाजारों और यात्रा मार्ग पर देशभर से आए श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु उत्साह के साथ प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर निरंतर प्रस्थान कर रहे हैं। भक्ति के साथ मौसम भी मेहरबान बना है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण सुहावना हो गया है। हालांकि हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें