मार्च में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि मानसून जैसे हालात बन गए। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां जनजीवन प्रभावित किया, वहीं रबी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इसी बीच जुमे की रात ईद का चांद नजर आते ही देशभर में खुशियों की लहर दौड़ गई, बाजारों से लेकर गली-मुहल्लों तक रौनक देखने को मिली। आज देशभर में ईद का जश्न पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है, जहां ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम से साफ इनकार करते हुए ब्रिटेन की देरी से मदद पर नाराजगी जताई। उधर, सूरत में एलपीजी संकट गहराने से प्रवासी मजदूरों का पलायन तेज हो गया है, जिससे उद्योगों में श्रमिकों की कमी भी बढ़ती जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें