1 of 6 अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को धौलाधार, रोहतांग दर्रा और पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जा रहा। लाहौल के बारालाचा, कुंजम, शिंकुला दर्रा सहित घेपन पीक, सीबी रेंज की पहाड़ी पर 70 से 80 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और किन्नौर के छितकुल, कल्पा समेत कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर और ऊना में दिन भर बारिश रही। राजधानी शिमला में दो दिन से बारिश जारी है। हिमाचल में पांच दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर चल रहा है, ऐसे में समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 लाहाैल में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद उधर, त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे वामतट की पहाड़ी से हिमखंड चिनाब नदी पर गिरा। इससे नदी का बहाव तकरीबन एक घंटे के लिए पूरी तरह से झील में बदला रहा। बर्फबारी और बारिश से तीन एनएच मनाली-केलांग, आनी कुल्लू और रामपुर-किन्नौर समेत 100 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। मनाली-केलांग अटल टनल रोहतांग, आनी-कुल्लू जलोड़ी जोत में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से बंद है। जबकि रामपुर-किन्नौर एनएच नाथपा में पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। 3 of 6 अटल टनल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद मनाली-केलांग सड़क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें