दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोगों ने कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। कुल 7 घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो व्यक्ति आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Delhi Fire: दिल्ली के साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, छह लोगों की हुई मौत; दमकलकर्मी मौके पर
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस