मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान 30 वर्षीय सविता लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता ने गुरुवार को अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने के कारण चारों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। अपनी बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को भी फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस और टड़ा चौकी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुएं से चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतिका के पति और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है। सागर जिले के इस छोटे से गांव में आज हर आंख नम है और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें