01:59 PM, 09-Mar-2026 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू हो गया। विस सत्र के लिए सरकार पिछले 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ेगी। 2014 से अब तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 10 बार विधानसभा सत्र हो चुके हैं। राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड राज्य के साथ ही स्थायी राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) घोषित करना मुख्य मांग थी। आंदोलनकारियों का मानना था कि गैरसैंण भौगोलिक रूप से केंद्र में होने के कारण कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के लिए सुलभ और विकासात्मक रूप से उपयुक्त राजधानी होगी, लेकिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न कर उसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया। जहां 2014 से अब तक 10 बार विधानसभा सत्र हुए, लेकिन इसमें भी छह बार विधानसभा सत्र दो से तीन दिन चला। 01:29 PM, 09-Mar-2026 सीएम धामी तीन बजे पेश करेंगे बजट सीएम धामी आज तीन बजे सदन में बजट पेश करेंगे। धामी सरकार का पेश होने वाला आम बजट चुनावी साल को देखते हुए खास होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं। 12:59 PM, 09-Mar-2026 यूकेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े और विधानसभा की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर आगे बढ़ने से रोका। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े और विधानसभा की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर आगे बढ़ने से रोका। 12:19 PM, 09-Mar-2026 यूकेडी कार्यकर्ताओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Uttarakhand Budget Session Live: कांग्रेस और यूकेडी का प्रदर्शन, सीएम धामी तीन बजे सदन में पेश करेंगे बजट
01:59 PM, 09-Mar-2026 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू हो गया। विस सत्र के लिए सरकार पिछले 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ेगी। 2014 से अब तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 10 बार विधानसभा सत्र हो चुके हैं। राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड राज्य के साथ ही स्थायी राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) घोषित करना मुख्य मांग थी। आंदोलनकारियों का मानना था कि गैरसैंण भौगोलिक रूप से केंद्र में होने के का