ट्रंप ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका वैश्विक तेल बाजार पर दबाव कम करने के लिए और भी कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में तेल की कोई कमी नहीं है। अमेरिका के पास भी काफी मात्रा में तेल है और यह स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय वैश्विक तेल आपूर्ति में आ रही अस्थायी कमी को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।खाड़ी क्षेत्र में संकट के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले शिपिंग मार्गों में गंभीर बाधाएं आ रही हैं। यह क्षेत्र तेल परिवहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत अपनी लगभग 40 प्रतिशत तेल आयात मध्य पूर्व से करता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिवसीय छूट प्रदान की है।अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने बताया कि भारत को रूसी तेल खरीदने की 30-दिवसीय छूट देना, मध्य पूर्व में तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए उठाए गए ‘अल्पकालिक उपायों’ का हिस्सा है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है।भारतीय अधिकारियों के अनुसार देश अपनी ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है और वह इस मामले में काफी सहज स्थिति में है। भारत के पास वर्तमान में एलपीजी, एलएनजी और कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी आश्वासन दिया है कि ऊर्जा उपभोक्ताओं को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत को विभिन्न स्रोतों से पहले से कहीं अधिक ऊर्जा आपूर्ति मिल रही है, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Russian Oil: भारत को रूसी तेल खरीदने की मोहलत देने पर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी वित्त मंत्री ने किया था ये दावा
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका वैश्विक तेल बाजार पर दबाव कम करने के लिए और भी कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा, 'दुनिया में तेल की कोई कमी नहीं है। अमेरिका के पास भी काफी मात्रा में तेल है और यह स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय वैश्विक तेल आपूर्ति में आ रही अस्थायी कमी को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।खाड़ी क्षेत्र में संकट के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले शिपिंग मार्गों में गंभ