1 of 9 baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया। बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह अमृत का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अमृत के भाई सागर ने बताया कि घटना में तितरौदा गांव के अन्य लोग भी शामिल रहे, जिन्होंने उन्हें पकड़ लिया और उसके भाई अमृत को घेरकर चाकू मारा। किसी तरह वह अपने भाई के ऊपर लेटा तो उस पर भी लाठियां बरसाई गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 बेटे का शव देखने के बाद विलाप करतीं मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके बाद चिकन की दुकान से चाकू उठाकर वार करना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद समीर वहां आया। इसके बाद समीर बाइक चलाने लगा और अपने भाई को लेकर पीछे बैठकर पुट्ठी में चिकित्सक के यहां पहुंचा। 3 of 9 मृतक अमृत शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। उधर, शुक्रवार की सुबह अमृत का शव देखते ही उसकी बहन गुड्डन और मां बबली बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। परिवार वालों ने चिकित्सक को बुलाकर गुड्डन का उपचार भी कराया, कई घंटे बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। 4 of 9 अमृत शर्मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
चाकू से चीर दिया दिल: 'मैं चिल्लाता रहा, वो भाई को मारते रहे', सागर ने सुनाई 11वीं के छात्र की हत्या की कहानी
1 of 9 baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बड़ावद गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि तितरौदा गांव में जिस समय घटना हुई, उस समय काफी भीड़ थी। हमलावर पक्ष के लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर अपने पास रख ली और कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि कुछ युवकों की भीड़ ने उसके भाई अमृत को घेरकर बीच में गिरा लिया। बागपत जिले के बिनौली के तितरौदा में बड़ावद के 11वीं कक्षा के छात्र अमृत शर्मा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसकी मां बबली और बहन गुड्डन दुबई से दिल्ली पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह