अमेरिका-इस्राइल का ईरान से युद्ध: एक हफ्ते में क्या हुआ, क्या कोई जीत के करीब; कितना लंबा चल सकता है संघर्ष? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में बीते सात दिनों में स्थितियां किस तरह बदली हैं? हर दिन युद्ध में कैसे लगातार नए आयाम जुड़े हैं? अब तक जो संघर्ष हुआ है, उसमें किस पक्ष के पास बढ़त है? अगर यह संघर्ष मौजूदा रफ्तार से ही चलता रहा तो यह कितने दिन तक चल सकता है? आइये जानते हैं… अमेरिका और इस्राइल की तरफ से बीते हफ्ते शनिवार को ईरान पर हमले हुए। इसके जवाब में तेहरान की तरफ से पलटवार किया गया। इस संघर्ष में मानवीय नुकसान के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसके कूटनीतिक और रणनीतिक परिणाम भी दिखने लगे हैं। अमेरिका-इस्राइल के ईरान से संघर्ष के बीते सात दिन 28 फरवरी: पहला दिन अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर हमला बोला। अमेरिका ने इस अभियान को ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ का नाम दिया। इस्राइल ने अपने ऑपरेशन को ‘रोरिंग लायन’ करार दिया। पहले दिन इसमें 100 से ज्यादा लड़ाकू-सैन्य विमानों और भारी मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों में सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और एक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसी दिन ईरान के मीनाब शहर में एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें