और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने दाखिल किया पर्चा बिहार से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा जेडीयू से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के राज्य महासचिव शिवेश कुमार ने भी पर्चा दाखिल किया। राज्य की पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है जिनमें से संख्या बल के आधार पर नीतीश, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की जीत तय है। हरियाणा से दो सीटें खाली हो रही हैं और इनमें से एक सीट के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से संजय भाटिया ने नामांकन किया। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की मौजूदगी में भाटिया ने पर्चा दाखिल किया। राज्य विधानसभा में भाजपा की सीटों के आधार पर भाटिया की जीत तय है। आठवले और विनोद तावड़े भी होंगे निर्विरोध निर्वाचित महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और भाजपा नेता विनोद तावड़े समेत सत्ताधारी महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार शरद पवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होंगे। आठवले और तावड़े के अलावा, भाजपा ने रामराव वाडकुटे और माया इवानते को मैदान में उतारा है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्टी प्रवक्ता ज्योति वाघमारे को मैदान में उतारा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिन दस राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश से एक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा से दो-दो, ओडिशा से चार, बिहार और पश्चिम बंगाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें