इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से पाकिस्तान को राहत मिल गई है। न्यूजीलैंड अगर ये मैच जीत जाती तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाता। न्यूजीलैंड की हार से अब ग्रुप-2 में सेमीफाइनल का समीकरण बदल गया है और अब श्रीलंका तथा पाकिस्तान के मैच पर सभी की नजरें हैं। इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुका है, यानी अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल के एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग है। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कौन सी टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेंगी। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने पहले आठ गेंदों में ही फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को दो रन पर दो झटके दे दिए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक (26) ने पारी को संभाला और जैकब बेथेल (21) के साथ 45 रनों की साझेदारी की। लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने पहले गेंद पर ब्रूक को आउट किया और फिर शानदार कैच लेकर बेथेल को भी पवेलियन भेज दिया। इससे इंग्लैंड दबाव में आ गया।मध्यक्रम में सैम करन (24) और टॉम बैंटन (33) ने 42 रनों की अहम साझेदारी की। रचिन रवींद्र ने करन को आउट कर मैच में फिर से संतुलन बनाया। आखिरी तीन ओवरों में इंग्लैंड को 43 रन की जरूरत थी। रेहान अहमद ने सात गेंदों में नाबाद 19 रन की तेज पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। मिचेल सैंटनर के ओवर में 16 रन और ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 22 रन आने से मैच इंग्लैंड की ओर झुक गया। अंतिम ओवर में मैट हेनरी लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में लगातार पांचवां मुकाबला जीता।इससे पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सेमीफाइनल का समीकरण: न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से दिलचस्प हुई दौड़, PAK के लिए अब भी राह क्यों है मुश्किल?
इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से पाकिस्तान को राहत मिल गई है। न्यूजीलैंड अगर ये मैच जीत जाती तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाता। न्यूजीलैंड की हार से अब ग्रुप-2 में सेमीफाइनल का समीकरण बदल गया है और अब श्रीलंका तथा पाकिस्तान के मैच पर सभी की नजरें हैं। इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुका है, यानी अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल के एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग है। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कौन सी टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेंगी। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी