मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्की की अर्धशतकीय साझेदारी के बाद रचिन रवींद्र की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका टीम को 61 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। अब टीम अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगी। बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। श्रीलंका की उम्मीदें खत्म, पाकिस्तान का सफर भी समाप्त सुपर-8 मुकाबले में जीत के साथ न्यूजीलैंड ग्रुप-2 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। उसके खाते में 3 अंक और नेट रन रेट +3.050 हो गया। वहीं, इंग्लैंड चार अंक लेकर शीर्ष पर है। अब न्यूजीलैंड को सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से शुक्रवार को खेलना है। श्रीलंका की टीम लगातार दो मैचों में शिकस्त झेलने के बाद आखिरी पायदान पर पहुंच गई। वहीं, पाकिस्तान फिलहाल एक अंक और -0.461 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। सलमान आगा की टीम को अपना आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को खेलना है। पाकिस्तान अगर यह मैच जीत भी लेता है तो हद से हद तीन अंक हासिल कर पाएगा, लेकिन नेट रन रेट में न्यूजीलैंड उससे बाजी मार लेगा और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
NZ vs SL: विश्वकप से बाहर हुआ मेजबान श्रीलंका, न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर; PAK का भी सफर लगभग खत्म
मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्की की अर्धशतकीय साझेदारी के बाद रचिन रवींद्र की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका टीम को 61 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। अब टीम अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगी। बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। श्रीलंका की उम्मीदें खत