खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आतंकियों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें