UPSC CAPF 2026: कौन कर सकता है आवेदन? किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट लागू)। अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। उम्मीदवार को CAPF पदों के लिए UPSC द्वारा निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा। देखें अहम तिथियां आयोजन तारीख / समय अधिसूचना जारी होने की तिथि 20 फरवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 20 फरवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक) पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि (आयु) 1 अगस्त 2026 लिखित परीक्षा की तिथि 19 जुलाई 2026 पेपर I का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पेपर II का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रश्न पत्र प्रस्तुतियों के लिए विंडो परीक्षा के बाद तीसरे दिन से सातवें दिन तक (शाम 6:00 बजे तक) क्या है जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि? ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर, तथा फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) का विवरण देना होगा। आवेदन की सुविधा केवल 12 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी और किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। UPSC CAPF 2026: कितना लगेगा आवेदन शुल्क? ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यूपीएससी CAPF परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल होंगे। लिखि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें