बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अब सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडटे सामने आई है। लीलावती के डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए ये भी बताया कि उन्हें कब और कैसे अस्पताल लाया गया था? साथ ही बताया कि अस्पताल लाते वक्त कैसी थी उनकी हालत? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सलीम खान की नहीं हुई सर्जरी अमर उजाला से बात करते हुए सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें