पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है। 73 प्रतिशत नियोक्ता पहली छमाही में फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने की योजना बना रहे हैं। टीमलीज एडटेक करियर की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। चार में से तीन नियोक्ता फ्रेशर्स को करना चाहते हैं नियुक्त रिपोर्ट के अनुसार भार्ती संबंधी निर्णय मुख्य रूप से इंटर्नशिप और वास्तविक दुनिया के प्रोजेक्ट अनुभव से प्रेरित होते हैं, न कि केवल शैक्षणिक योग्ताओं से। इसमें कहा गया है कि लगभग 4 में से 3 नियोक्ता फ्रेशर्स को नियुक्त करने का इरादा रखते हैं। यह पिछले छमाही की तुलना में तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह डेटा नवंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच सर्वेक्षण किए गए 1,051 नियोक्ताओं से लिए गए इनपुट पर आधारित है। किन क्षेत्रों में है सबसे ज्यादा मांग? रिपोर्ट में आगे यह भी पता चला कि क्षेत्रीय मांग में खुदरा बाजार (91 प्रतिशत) सबसे आगे है। उसके बाद ई-कॉमर्स और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप (90 प्रतिशत) और विनिर्माण (85 प्रतिशत) का स्थान आता है। रिटेल सेक्टर में सबसे अधिक मांग वाले पदों में डार्क स्टोर असिस्टेंट और इन्वेंटरी मैनेजमेंट असिस्टेंट शामिल हैं। वहीं ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप डिजिटल सेल्स एसोसिएट और जूनियर वेब डेवलपर पदों के लिए भर्तियां कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विनिर्माण क्षेत्र में इन्वेंटरी और लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर और बैटरी असेंबली टेक्नीशियन की भूमिकाओं की मांग सबसे अधिक है। युवा प्रतिभाओं के कार्यबल में शामिल होने के तरीके में आया संरचनात्मक बदलाव टीमलीज एडटेक के संस्थापक और सीईओ शांतनु रूज ने कहा कि हम देख रहे हैं कि युवा प्रतिभाओं के कार्यबल में शामिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें