ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर चुनाव प्रणाली को ठीक नहीं किया गया तो देश को नुकसान होगा। उन्होंने “सेव अमेरिका एक्ट” नाम के प्रस्तावित विधेयक का जिक्र किया। यह रिपब्लिकन पार्टी का नया बिल है, जिस पर कांग्रेस में काम चल रहा है। इस बिल का मकसद संघीय चुनावों में मतदाता पंजीकरण और मतदान नियमों को सख्त करना है।ट्रंप ने कहा कि वोटर रजिस्ट्रेशन के समय हर मतदाता को अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी होना चाहिए। उन्होंने पहचान पत्र दिखाना भी अनिवार्य करने की बात कही। उनके अनुसार बिना कड़े सत्यापन के चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते। प्रस्तावित बिल में भी नागरिकता प्रमाण के साथ व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण की शर्त शामिल है।राष्ट्रपति ट्रंप ने मेल-इन बैलेट यानी डाक से मतदान पर भी कड़ा रुख जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में डाक से वोटिंग बंद होनी चाहिए। केवल बीमारी, दिव्यांगता, सैन्य सेवा या यात्रा जैसी विशेष परिस्थितियों में ही इसकी अनुमति हो। उनका कहना है कि मेल-इन बैलेट प्रणाली से चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।ट्रंप ने अपने संदेश में तीन प्रमुख मांगें गिनाईं। पहली, सभी मतदाताओं के लिए पहचान पत्र दिखाना जरूरी हो। दूसरी, वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण अनिवार्य हो। तीसरी, डाक से मतदान को अपवाद स्थितियों तक सीमित किया जाए। उन्होंने रिपब्लिकन नेताओं से इन बिंदुओं के लिए खुलकर लड़ाई लड़ने की अपील की।सेव अमेरिका एक्ट पर कांग्रेस में चर्चा की तैयारी चल रही है। रिपब्लिकन सांसद इसे चुनाव पारदर्शिता से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं विरोधी खेमे की ओर से सख्ती बढ़ने पर मतदाता पहुंच प्रभावित होने की आशंका जताई जा सकती है। आने वाले दिनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- वोटिंग नियमों पर दुनिया भर में अमेरिका का मजाक बन रहा
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर चुनाव प्रणाली को ठीक नहीं किया गया तो देश को नुकसान होगा। उन्होंने “सेव अमेरिका एक्ट” नाम के प्रस्तावित विधेयक का जिक्र किया। यह रिपब्लिकन पार्टी का नया बिल है, जिस पर कांग्रेस में काम चल रहा है। इस बिल का मकसद संघीय चुनावों में मतदाता पंजीकरण और मतदान नियमों को सख्त करना है।ट्रंप ने कहा कि वोटर रजिस्ट्रेशन के समय हर मतदाता को अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी होना चाहिए। उन्होंने पहचान पत्र दिखाना भी अनिवार्य करने की बात कही। उनके अनुसार बिना कड़े