ENG vs NEP Highlights: विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड ने चार रन से जीता मैच और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सैम करन की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने नेपाल को चार रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। इस दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड की पारी जैकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपने टी20 विश्व कप डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल थे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 32 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभाला, जबकि नेपाली गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की। शेर मल्ला ने नेपाल को बड़ी सफलता दिलाई जब उन्होंने फिल सॉल्ट (1) को अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कैच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें