उज्जैन इन दोनों महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की एक महिला श्रद्धालु मंदिर में ठीक से दर्शन न होने की बात कहते हुए सुरक्षा गार्ड्स पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही मंदिर के दर्शन व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर रही है। तेजी से वायरल हो रहे है इस वीडियो को देखकर सभी लोग श्रद्धालु के साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं। इस विवाद के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने भी एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें महिला श्रद्धालु खुद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते और उसका गला पड़ते दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर अब दोनों ने ही तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मुंबई से आई महिला श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड दोनों नहीं अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महाकाल थाने पर आवेदन दिया है, लेकिन अभी दोनों के खिलाफ ही कोई कार्रवाई नहीं हुई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें