बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ के आगे कमजोर पड़ी ‘मर्दानी 3’, ‘मयसभा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल; जानें कितनी रही कमाई? Mardaani 3 VS Border 2 Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी दो बड़ी फिल्में लगी हैं। जानिए, बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा? साथ ही बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? विस्तार Follow Us सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बरकरार है। फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को भी थिएटर में 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दो फिल्मों के अलावा जावेद जाफरी की फिल्म ‘मयसभा’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की कोशिश कर रही है। जानिए, बुधवार को इन फिल्माें का कलेक्शन कितना रहा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने पांचवें दिन 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 24.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। ‘बॉर्डर 2’ ने तेरहवें दिन किया कितना कलेक्शन? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें