07:24 AM, 04-Feb-2026 संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगजीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों को उद्धृत करने की अनुमति मांगी, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती।लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे और शोरगुल के बीच लोकसभा के वेल में घुसकर स्पीकर के आसन की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की गई। मंगलवार दोपहर करीब 3.03 बजे सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने तीन बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद आठों सांसदों के नामों का उल्लेख किया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा कि संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले इन आठ सांसदों को नियमों के अंतर्गत पूरे सत्र से निलंबित कर दिया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में हंगामा जारी, प्रश्नकाल शुरू होते ही पांच मिनट के अंदर हुआ स्थगन
07:24 AM, 04-Feb-2026 संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगजीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों को उद्धृत करने की अनुमति मांगी