भारत ने इस तरह अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था जिन्होंने 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। भारत ने इस तरह 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और शान से खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दिलचस्प बात यह है कि भारत अंडर-19 विश्व कप के 16 सत्र में से 10 बार खिताबी मुकाबले में पहुंच चुका है जो सर्वाधिक है। भारत ने लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाई। टीम 2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और 2026 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारत ने रिकॉर्ड पांच बार इस टूर्नामेंट को जीता है और अब उसके पास छठी ट्रॉफी जीतने का मौका है। भारत का फाइनल में सामना इंग्लैंड से शुक्रवार को होगा। इंग्लैंड ने एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव और आरोन ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान वैभव अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। वैभव के आउट होने के बाद आरोन और कप्तान म्हात्रे ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। म्हात्रे भले ही आउट हो गए, लेकिन आरोन ने बल्लेबाजी जारी रखी और शतक लगाया। वह हालांकि, टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने जीत की औपचारिकता को पूरा किया।भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। वहीं, वैभव ने 33 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन, जबकि म्हात्रे ने 59 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों के सहारे 62 रन की पारी खेली। विहान मल्होत्रा 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 और वेदांत छह गेंदों पर पांच रन बनाकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें