ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग, यह पाकिस्तानी बना नंबर-एक ऑलराउंडर विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में 32 स्थानों की छलांग लगाकर 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ईशान की कमबैक सीरीज थी और उसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पाकिस्तान के सैम अयूब टी20 के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। कमबैक सीरीज में ईशान की तूफानी बल्लेबाजी ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। वह चार मैचों में खेले और 8, 76, 28 और 103 रन की पारियां खेलीं। शीर्ष क्रम में उनके तूफानी फॉर्म की वजह से भारत ने टी20 विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। टी20 के शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हल्का फेरबदल हुआ है। अभिषेक शर्मा शीर्ष पर कायम हैं। उनके 917 रेटिंग अंक हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (834) से काफी ज्यादा हैं। बटलर-निसांका को भी हुआ रैंकिंग में फायदा वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर ने एक स्थान की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें