जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ। इस दौरान आनंद(28)निवासी ग्राम बिनारसी की मौत हो गई। वहीं, विशाल(25) और योगेंद्र(27) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें