केंद्रीय बजट के दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 7,600 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 22,600 रुपये तक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना 7,653 रुपये या 5 प्रतिशत गिरकर 1,42,000 पर आ गया। वहीं चांदी 22,648 रुपये सस्ती होकर 2,69,277 पर आ गई। इसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। चांदी की गिरावट कैसी रही? केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी बुरी तरह टूटे थे। खास बात यह रही कि गिरावट से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आई और भाव 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। बजट पेश होने से पहले रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी या 26,273 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने का हाल हुआ बेहाल सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटा था और 42,247 रुपये प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Gold Silver Price Today: बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी के भाव पर क्या असर? जानें सर्राफा बाजार का अपडेट
केंद्रीय बजट के दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 7,600 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 22,600 रुपये तक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना 7,653 रुपये या 5 प्रतिशत गिरकर 1,42,000 पर आ गया। वहीं चांदी 22,648 रुपये सस्ती होकर 2,69,277 पर आ गई। इसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। चांदी की गिरावट कैसी रही? केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भ