पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक गायब हो गया। इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिख रही है और न ही कोई पोस्ट, जिससे फैंस हैरान और चिंतित नजर आ रहे हैं। क्या अकाउंट डिलीट हुआ है? क्या इंस्टाग्राम की कोई तकनीकी गड़बड़ी है? या फिर कोहली ने खुद सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है? विराट कोहली के इस कदम या तकनीकी समस्या को लेकर अब तक उनकी टीम या मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वाले लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का अकाउंट ही नजर नहीं आ रहा।विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब होना चर्चा का विषय बन गया है। फैंस एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया हो। इससे पहले वे अपने अकाउंट से कई पोस्ट हटा चुके हैं, यह कहते हुए कि वे क्रिकेट और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, इस बार पूरा अकाउंट ही नजर न आना फैंस के लिए चौंकाने वाला है।भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 85 शतक लगाए हैं। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 123 मैचों की 210 पारियों में कुल 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। उन्होंने 46.85 की औसत से खेलते हुए अपना सर्वोच्च स्कोर 254 नाबाद दर्ज किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें