और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा का समापन कर पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने महिला रोजगार योजना पर बातचीत की। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया गया है। योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शेष पात्र आवेदकों को भी नियमानुसार जल्द ही उनके खातों में राशि भेजी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें