और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं धमकी भरे मेल में पीएम नरेंद्र मोदी के एक फरवरी के डेरा बल्लां के दाैरे का भी जिक्र है। माैके पर पहुंची बम डिटेक्शन टीम सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन की टीम और पुलिस की गाड़ियां स्कूलों में पहुंची और बच्चों को छुट्टी करवाकर परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। धमकी भरे मेल में पीएम नरेंद्र मोदी के एक फरवरी के डेरा बल्लां के दाैरे का भी जिक्र है।सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन की टीम और पुलिस की गाड़ियां स्कूलों में पहुंची और बच्चों को छुट्टी करवाकर परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। इन स्कूलों को मिली धमकी जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें सेक्टर 16, 19, 22, 47 के सरकारी स्कूल, सेक्टर 49 का रयान स्कूल, सेक्टर 45 का सेंट स्टीफन स्कूल, भवन विद्यालय 27, आशियाना 46, टेंडर हार्ट सेक्टर 33, एसडी 32, सेंट जेवियर 44, विवेक 38 और सेक्टर सात का केबी डीएवी स्कूल शामिल है। रिहान इंटरनेशनल स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है। लगातार आ रही काॅल बताया जा रहा है कि धमकी भरी ईमेल सुबह पांच बजकर 21 मिनट पर आई है। वहीं सूचना ये भी आ रही है कि पुलिस कंट्रोल रूम को लगातार स्कूलों से धमकी भरे ईमेल आने की जानकारी दी जा रह रही है। अब तक 15 स्कूलों की तरफ से धमकी मिलने की शिकायत कही गई है। पुलिस के पास लगभग हर एक मिनट में काॅल आ रहा है। चंडीगढ़ में लगातार आ रही धमकी चंडीगढ़ में बम से उड़ाने की सूचना बार-बार आ रही है। इससे पहले हाईकोर्ट को दो बार, जिला अदालत को दो बार, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर 10 म्यूजियम को भी धमकी आ चुकी है। अब तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। चंडीगढ़ के कई सरकारी और नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें