घटना के बाद कई लोगों ने दावा किया है कि उनके परिवार के सदस्य भी लापता हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक नजीराबाद स्थित थर्मोकोल गोदाम में लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके को अपनी जद में ले लिया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के बाहरी इलाके में नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नजीराबाद क्षेत्र में स्थित गोदाम में लगी आग को सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू में कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए।बरुईपुर पुलिस जिले के एसपी शुभेंदु कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि आग में और कितने लोग फंसे और मारे गए, यह तभी पता चल पाएगा जब मलबा पूरी तरह से साफ हो जाएगा। पुलिस के अनुसार शुरुआत में छह लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाकी लोगों का पता नहीं चल पाया है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां ने स्थिति को संभाला। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू किया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Bengal: दक्षिण 24 परगना में गोदाम में भीषण आग, अब तक 3 लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या
घटना के बाद कई लोगों ने दावा किया है कि उनके परिवार के सदस्य भी लापता हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक नजीराबाद स्थित थर्मोकोल गोदाम में लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके को अपनी जद में ले लिया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के बाहरी इलाके में नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नजीराबाद क्षेत्र में स्थित गोदाम में लगी आग को सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू में कर लिया गया है। उन्होंने