ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ग्रीनलैंड के ऊपर ‘गोल्डन डोम’ बनाने से कनाडा को भी सुरक्षा मिलती, लेकिन उसने इसके खिलाफ रुख अपनाया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने इसके बजाय चीन के साथ कारोबार को तरजीह दी है, जो भविष्य में उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वैश्विक राजनीति में बदलते संतुलन और नियम-आधारित व्यवस्था के कमजोर पड़ने की बात कही थी। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका की टैरिफ नीति और दबाव की राजनीति की आलोचना भी की थी। ट्रंप ने डब्ल्यूईएफ में दिए अपने संबोधन में कार्नी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कनाडा अमेरिका से मुफ्त सुविधाएं लेता है, खासतौर पर सुरक्षा के मामले में और उसे इसके लिए आभार जताना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की वजह से ही कनाडा सुरक्षित है।तनाव की एक बड़ी वजह कनाडा और चीन के बीच हाल ही में हुआ नया व्यापार समझौता भी है। इस समझौते के तहत चीन में कनाडाई उत्पादों के लिए करीब 7 अरब डॉलर के नए निर्यात अवसर खुलने की बात कही गई है। कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैरिफ घटाने पर सहमति जताई है, जबकि चीन ने कनाडा के प्रमुख कृषि उत्पाद कैनोला पर शुल्क में बड़ी कटौती की ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Trump on Greenland: ग्रीनलैंड ‘गोल्डन डोम’ पर टकराव, कनाडा पर ट्रंप का हमला; बोले- चीन एक साल में निगल जाएगा
ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ग्रीनलैंड के ऊपर ‘गोल्डन डोम’ बनाने से कनाडा को भी सुरक्षा मिलती, लेकिन उसने इसके खिलाफ रुख अपनाया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि