टीवी जर्नलिज्म की दुनिया छोड़कर सियासत में आने वाले एक कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी की राजनीति और उनके व्यक्तित्व को लेकर रोचक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा महासचिव रहते समय भी मोदी छोटा कंप्यूटर अपने साथ रखते थे। उनके साथ इंटरव्यू के अनुभव का जिक्र करते हुए इस कांग्रेस नेता ने बताया, उन्हें मोदी का साक्षात्कार लेते समय नहीं लगा था कि वह मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री भी बनेंगे। पत्रकार रह चुके शुक्ला ने बताया कि वह भाजपा के महासचिव रहे नरेंद्र मोदी से दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के घर पर मिले थे और उन्होंने रूबरू कार्यक्रम के लिए उनका साक्षात्कार भी लिया था। उन्होंने कहा, रूबरू कार्यक्रम काफी प्रसिद्ध था और मोदी इसके लिए आए थे। शायद यह टीवी पर उनका पहला अनुभव था। कांग्रेस नेता ने एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में बताया कि हम जेटली के घर पर मिलते थे और मैं उन्हें जानता था। मैंने इंटरव्यू के दौरान देखा कि वह अपने साथ एक छोटा कंप्यूटर लाए थे। उन्होंने कहा कि उस समय नरेंद्र मोदी एक बड़ी हस्ती थे।जब उनसे पूछा गया कि क्या उस समय उन्हें लगा था कि नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री बनेंगे तो शुक्ला ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि मुझे ऐसा नहीं लगा। उन्होंने साक्षात्मकार में कहा था कि वह चुनावी राजनीति नहीं करना चाहते और संगठनात्मक काम करना चाहते हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अरुण जेटली उस समय संगठनात्मक काम भी करते थे और पार्टी के लिए बैकग्राउंड मैनेजमेंट में बहुत माहिर थे। उन्होंने कहा कि मोदी संगठन के आदमी थे। संगठन को कैसे बढ़ाना है, राज्यों में चुनाव कैसे जीतना है।शुक्ला ने बताया कि नरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
How Modi Practice Politics: कांग्रेस नेता ने बताया- मोदी बतौर भाजपा महासचिव भी अपने साथ छोटा कंप्यूटर रखते थे
टीवी जर्नलिज्म की दुनिया छोड़कर सियासत में आने वाले एक कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी की राजनीति और उनके व्यक्तित्व को लेकर रोचक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा महासचिव रहते समय भी मोदी छोटा कंप्यूटर अपने साथ रखते थे। उनके साथ इंटरव्यू के अनुभव का जिक्र करते हुए इस कांग्रेस नेता ने बताया, उन्हें मोदी का साक्षात्कार लेते समय नहीं लगा था कि वह मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री भी बनेंगे। पत्रकार रह चुके शुक्ला ने बताया कि वह भाजपा के महासचिव रहे नरेंद्र मोदी से दिवंगत भाजपा नेता अरुण