26 जनवरी को होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इस बार दिल्ली पुलिस के अलर्ट पोस्टरों में पहली बार दिल्ली के एक आतंकी की तस्वीर शामिल की गई है। यह आतंकी मोहम्मद रेहान है, जो अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा बताया जा रहा है और दिल्ली पुलिस व खुफिया एजेंसियों को वांछित है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले कई आतंकी खतरे के इनपुट्स को देखते हुए कर्तव्य पथ और पूरे नई दिल्ली जिले में अत्याधुनिक तकनीक आधारित बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बैठने वाले क्षेत्रों के नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखे गए हैं। साथ ही, मेहमानों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैनाती के पैटर्न में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है। पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के जरिए नजर रखी जा रही है, जिन्हें एडवांस्ड फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से जोड़ा गया है।महला ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अब तक जमीन पर 9 बार ब्रीफिंग और रिहर्सल की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस तय समय पर कर्तव्य पथ पर मनाया जाता है। इसे देखते हुए मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया है।सुरक्षा के तहत एंटी-ड्रोन यूनिट्स को हवाई निगरानी के लिए तैनात किया गया है, वहीं ऊंची इमारतों पर स्नाइपर टीमों की भी तैनाती की गई है। किसी भी संभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें