उमरन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा श्रमिकों को मनरेगा बचाओ संग्राम पंपलेट बांटे। पंपलेट में बताया गया है कि मोदी सरकार श्रमिकों पर चार हमले कैसे कर रही है। यही वजह रही कि राहुल ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। मोदी सरकार पर मनरेगा योजना को बंद करने का आरोप लगाया। श्रमिकों को बताया कि कोविड काल में लॉकडाउन के समय में मनरेगा योजना ही श्रमिकों का सहारा बनी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस योजना का कोई लाभ नहीं है। जिस योजना ने आपकी रक्षा की उसे बीजेपी वाले खत्म करने जा रहे हैं। ऐलान किया कि कांग्रेस श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ श्रमिकों की जुटी। इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा, ऊंचाहार पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, प्रवीणपाल सिंह गुलाटी, विजय अग्निहोत्री, रणजीत सिंह, ज्योति प्रसाद, छेदीलाल, शंभूशरण पाल, राकेश सिंह राणा, शाजू नकवी मौजूद रहे। मनरेगा श्रमिकों की प्रतीकात्मक मूर्ति भेंट की ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को मनरेगा श्रमिकों की प्रतीकात्मक मूर्ति भेंट की। इसमें महिला श्रमिक के हाथ में फावड़ा व तसला है, जबकि पुरुष श्रमिक हाथ में गैंती लेकर श्रम को प्रदर्शित कर रहा है। राहुल गांधी ने प्रतिमा को हाथ लिया और उसे काफी देर तक देखते रहे। उन्होंने पूर्व विधायक से मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर भी गूफ्तगू की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
राहुल बोले: पूरे देश की ताकत सिर्फ अपने हाथों में चाहते हैं नरेंद्र मोदी, जमीन के साथ छीने जा रहे हैं आपके हक
उमरन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा श्रमिकों को मनरेगा बचाओ संग्राम पंपलेट बांटे। पंपलेट में बताया गया है कि मोदी सरकार श्रमिकों पर चार हमले कैसे कर रही है। यही वजह रही कि राहुल ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। मोदी सरकार पर मनरेगा योजना को बंद करने का आरोप लगाया। श्रमिकों को बताया कि कोविड काल में लॉकडाउन के समय में मनरेगा योजना ही श्रमिकों का सहारा बनी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस योजना का कोई लाभ नहीं है। जिस