IND vs NZ: सूर्यकुमार ने किया स्पष्ट, नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे; ईशान के लिए क्या बोले कप्तान? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे। सूर्यकुमार ने यह भी पुष्टि कर दी है कि श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को चोटिल तिलक वर्मा की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा। पहले तीन मैच से बाहर हैं तिलक तिलक के पेट का ऑपरेशन हुआ है और वह पहले तीन मैचों से बाहर हैं। इससे श्रेयस को पहले तीन मैचों के लिए वापसी का मौका मिला है। तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे जिस कारण सूर्यकुमार को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ रहा था। तिलक की अनुपस्थिति में माना जा रहा था कि सूर्यकुमार एक बार फिर अपने पुराने स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन उन्होंने बताया कि ईशान किशन इस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। सूर्यकुमार ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ईशान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि वह हमारी टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और उन्हें टीम में पहले चुना गया तो उन्हें मौका देन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें