MI vs UPW Highlights: यूपी वारियर्स ने दर्ज की अपनी पहली जीत, मुंबई को हराया; हरलीन का पचासा विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में हरलीन ने 39 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए जिससे यूपी ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीता। अंक तालिका का हाल यूपी वारियर्स की चार मैचों में यह पहली जीत है। उसे अपने पहले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने गत चैंपियन मुंबई को हराकर जीत की राह पकड़ी। यूपी की टीम हालांकि, अभी भी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम की चार मैचों में यह दूसरी हार है और वह चार अंक लेकर आरसीबी के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। लैनिंग-नवगिरे को ब्रंट ने किया आउट यूपी के लिए मेग लैनिंग और नवगिरे पारी की शुरुआत करने उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को ब्रंट ने लैनिंग को आउट कर तोड़ा। लैनिंग 26 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें