महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों का चुनाव बीते कई महीनों की गहमागहमी के बाद गुरुवार को संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। हालांकि अब बात अगर एग्जिट पोल की करें तो कई एजेंसी के द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते है एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी के खाते में कितनी सीटें गई? सबसे पहले एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा+ को 131-151 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना यूबीटी+ को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस+ 12-16 मिल सकती हैं। इसके साथ ही अन्य के खाते में भी 6-12 सीटें जा सकती हैं।अब बात अगर डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल की करें तो इसके मुताबिक, भाजपा की अगुआई वाली गठबंधन को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है। एनसीपी अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की संभावना है।जेवीसी के एग्जिट पोल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखी। जहां भाजपा की अगुआई वाली भाजपा गठबंधन को 138, उद्धव ठाकरे के गठबंध को 59, कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।अब बात अगर लोकशाही/रुद्र के एग्जिट पोल की करें तो। इस एजेंसी के तहत बीएमसी के चुनाव में भाजपा गठबंधन को 115-130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67-82 सीटें और कांग्रेस गठबंधन 22-27 सीटें और अन्य के खातों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
BMC Election 2026 Exit Poll: एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत, ठाकरे बंधु और कांग्रेस की कैसी है स्थिति?
महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों का चुनाव बीते कई महीनों की गहमागहमी के बाद गुरुवार को संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। हालांकि अब बात अगर एग्जिट पोल की करें तो कई एजेंसी के द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं। आइए जानते है एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी के खाते में कितनी सीटें ग