महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से लगातार चुनावों की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। सभी पार्टियों के गठबंधन, सीटें और उम्मीदवार तय हो चुके हैं। नगर निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल क्या है, मतदान का समय, नतीजे कब आएंगे आइये जानते हैं… चुनाव की तारीख और नतीजे महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से जुड़ी कुछ जरूरी तारीख नामांकन का प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया था, लेकिन किसी कारण वश नाम वापस लेना हो तो उसकी तारीख 2 जनवरी 2026 रखी गई थी। 3 जनवरी को जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, उनकी अंतिम सूची जारी हुई थी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। नतीजों की घोषणा 16 जनवरी 2025 को होगी। बीएमसी में 1.03 करोड़ मतदाता बीएमसी की सभी 227 वार्डों में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। महराष्ट्र में कुल 29 नगर निगम हैं। इसमें से बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम सबसे बड़ा नगर निगम है। किस गठबंधन के पास कितनी सीटें सबसे पहले बात सत्तारूढ़ पार्टी की करते हैं। इसमें भाजपा-शिव सेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। इस गंठबंधन का नाम आरपीआई महायुति गठब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें