Prime Minister Narendra Modi tweets, “The friendship between India and Germany continues to grow through shared values, extensive cooperation and mutual understanding” pic.twitter.com/3MeGEKEQb4 — ANI (@ANI) January 12, 2026 इसके बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर दोनों देशों के औद्योगिक दिग्गजों से भी मिले। उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ हुई बैठक के दौरान मोदी और मर्ज ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने इस बात को रेखांकित किया कि वर्तमान समय में जर्मनी की दो हजार कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं।गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। इस पहल ने दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाया। केवल औपचारिक स्वागत या सुरक्षा का ही मामला नहीं, बल्कि यह इस बात का प्रतीक था कि भारत और जॉर्डन की दोस्ती व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरे स्तर पर भी मजबूत है।इसके अलावा 4 दिसंबर 2025 को भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में दिखाई दिए। पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास तक की हाई-सिक्योरिटी ड्राइव में दोनों नेता एक साथ सफर कर रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि जिस कार में दोनों बैठे थे वह कोई भारी सुरक्षा वाली, अल्ट्रा-आर्मर्ड एसयूवी नहीं थी, बल्कि एक सामान्य सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर थी।इसके पहले 1 सितंबर 2025 को चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ सम्मेलन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें