12:47 PM, 12-Jan-2026 जर्मन चांसलर की भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिए खास- पीएम मोदी दोनों देशों की संयुक्त वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की यह चांसलर के रूप में पहली भारत और एशिया यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के साथ संबंधों को लेकर जर्मनी की गहरी प्रतिबद्धता को दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, जर्मनी के साथ दोस्ती और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और चांसलर मर्ज का भारत में हार्दिक स्वागत करता है। भारत-जर्मनी करीबी सहयोगी हैं। इसीलिए आज भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां हैं। यह जर्मनी के भारत के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। भारत और जर्मन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और जर्मनी हर एक क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले साल भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे किए थे और इस साल दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां सिर्फ समय की गिनती नहीं हैं, बल्कि साझी सोच, आपसी भरोसे और बढ़ते सहयोग का प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और जर्मनी जैसी मजबूत अर्थव्यवस्थाओं के बीच करीबी सहयोग पूरी दुनिया के लिए जरूरी है और बढ़ता व्यापार और निवेश दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती दे रहा है। दोनों देशों की संयुक्त वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की यह चांसलर के रूप में पहली भारत और एशिया यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के साथ संबंधों को लेकर जर्मनी की गहरी प्रतिबद्धता को दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, जर्मनी के साथ दोस्ती और साझेद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें