1 of 8 दिल्ली में कड़ाके की सर्दी - फोटो : PTI Link Copied दिल्ली में इस समय हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों को दिन के समय भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए शीतलहर के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को भी ऐसे ही हालत रहेंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 दिल्ली में सर्दी - फोटो : एएनआई अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा दूसरी ओर, रविवार सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम के साथ 20.2 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत रही। 3 of 8 सर्दी - फोटो : अमर उजाला आया नगर रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 3.7 और आया नगर में 2.9, लोधी रोड में 4.6 व पालम में 3.0 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिला। इस दौरान पालम इलाके में सुबह 4 बजे से 4:30 बजे के बीच हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके कारण न्यूनतम दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई। कम दृश्यता के चलते सुबह-सुबह निकलने वाले वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। वहीं, सफदरजंग क्षेत्र में भी सुबह हल्के कोहरे का असर दर्ज किया गया। यहां सुबह करीब 6:30 बजे न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें