09:57 PM, 09-Jan-2026 MI vs RCB Live Score: स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस आउट हुईं ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई। मंधाना 18 और हैरिस 25 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर दयालन हेमलता और ऋचा घोष मौजूद हैं। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई। मंधाना 18 और हैरिस 25 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर दयालन हेमलता और ऋचा घोष मौजूद हैं। 09:41 PM, 09-Jan-2026 MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं। आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं। 09:15 PM, 09-Jan-2026 MI vs RCB Live Score: मुंबई ने आरसीबी के सामने रखा 155 रनों का लक्ष्य महिला प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत धीमी हुई। अमेलिया केर और जी कमालिनी के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अमेलिया पारी के पांचवें ओवर में लॉरेन बेल का शिकार बन गईं और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आईं नेट शीवर ब्रंट भी सिर्फ चार रन ही बना सकीं। जी कमालिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 20 रन ही बना सकीं। 67 पर चार विकेट गंवा चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूर त थी। निकोला कैरी और सजीवन सजना ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें