The @TheJusticeDept & @DHSgov, in coordination with the @DeptofWar today announced the seizure of the M/V Bella 1 for violations of U.S. sanctions. The vessel was seized in the North Atlantic pursuant to a warrant issued by a U.S. federal court after being tracked by USCGC Munro. pic.twitter.com/bm5KcCK30X— U.S. European Command (@US_EUCOM) January 7, 2026 नाम न छापने की शर्त पर बात करते हुए अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा की। अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पोत को जब्त कर लिया और उसका नियंत्रण कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया। बता दें कि अमेरिका पिछले महीने से ही उस टैंकर का पीछा कर रहा था, जब उसने वेनेजुएला के आसपास प्रतिबंधित तेल जहाजों पर अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश की थी।सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी यूरोपीय कमान ने पुष्टि की है कि अमेरिकी तटरक्षक बल के कटर मुनरो ने जहाज को जब्त करने से पहले ‘अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा जारी वारंट के तहत’ उसका पीछा किया था। बता दें कि कटर मुनरो मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और खोज व बचाव जैसे मिशनों के लिए इस्तेमाल होता है।सैन्य कमान ने आगे कहा कि यह जब्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा का समर्थन करती है, जिसमें प्रतिबंधित जहाजों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जो ‘पश्चिमी गोलार्ध की सुरक्षा और स्थिरता को खतरा’ पहुंचाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह टैंकर पहले ‘बेला 1’ नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मारिनेरा’ रख दिया गया और इसे रूसी झंडा के तहत चलाया जा रहा था।यह जहाज 2024 में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था, उस पर आरोप था कि यह लेबनानी आतंकवादी संगठन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: रूसी झंडे वाले टैंकर पर अमेरिका का कब्जा, उत्तरी अटलांटिक महासागर में नौसेना की कार्रवाई; बढ़ेगा तनाव?
The @TheJusticeDept & @DHSgov, in coordination with the @DeptofWar today announced the seizure of the M/V Bella 1 for violations of U.S. sanctions. The vessel was seized in the North Atlantic pursuant to a warrant issued by a U.S. federal court after being tracked by USCGC Munro. pic.twitter.com/bm5KcCK30X— U.S. European Command (@US_EUCOM) January 7, 2026 नाम न छापने की शर्त पर बात करते हुए अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा की। अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पोत को जब्त कर लिया