T20 World Cup: ‘भारत में विश्व कप खेलो या अंक गंवाओ..’, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया अल्टीमेटम? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद गहरा गया है। ईएसपीएन-क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को साफ तौर पर कहा कि सुरक्षा कारणों के आधार पर बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज की जाती है। ईएसपीएन-क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को भारत आकर खेलना होगा, नहीं तो उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं। बांग्लादेश को लीग राउंड में भारत में चार मैच खेलने थे। बीसीबी का खंडन, अल्टीमेटम से इनकार हालांकि, बीसीबी ने ऐसे किसी अल्टीमेटम से इनकार किया है। बोर्ड का कहना है कि आईसीसी की ओर से ‘भारत में खेलो या अंक गंवाओ’ जैसा कोई संदेश नहीं दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि बैठक के बाद न तो बीसीसीआई और न ही बीसीबी ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया, जिससे भ्रम और बढ़ गया है। टूर्नामेंट शेड्यूल और बांग्लादेश के मैच यह 20 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाना है। बांग्लादेश ग्रुप सी में है और उसके पहले तीन मुकाबले कोलकाता में तय हैं। सात फरवरी को वेस्टइंडीज, नौ फर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें