चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पिछले दिनों प्रकाशित नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची से करीब 6.5 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। एसआईआर के दूसरे चरण से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.90 करोड़ मतदाता थे। अलग-अलग मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 44.40 करोड़ हो गई। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मसौदा सूची से हटाए गए लोगों के नाम अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत/डुप्लीकेट कैटेगरी में डाल दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटे अधिकारियों ने पहले बताया था कि शहरी इलाकों में गणना फॉर्मों का संग्रह ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी कम रहा है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद मंगलवार को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए, जबकि 12.55 करोड़ मतदाता सूची में मौजूद हैं। पहले दर्ज 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 18.70 प्रतिशत के नाम मौत, स्थायी पलायन या एक से अधिक पंजीकरण के कारण हटाए गए। 75 जिलों की मतदाता सूची, देखें कहां कटे कितने नाम जिला कितने मतदाता कटे (प्रतिशत) सहारनपुर 4,32,534 (16.37%) मुजफ्फरनगर 3,44,217 (16.29%) मेरठ 6,65,635 (24.65%) गाजियाबाद 8,18,139 (28.83%) बुलन्दशहर 4,03,369 (15.14%) गौतम बुद्ध नगर 44,74,71 (23.98%) बागपत 177299 (18.15%) आगरा 8,36,943 (23.25%) अलीगढ 5,20,189 (18.60%) मथुरा 3,73,793 (19.19%) फिरोजाबाद 3,44,752 (18.13%) मैनपुरी 2,26,875 (16.17%) एटा 2,20,426 (16.80%) हाथरस 1,89,616 (16.30%) बरेली 7,14,753 (20.99%) बदायूं 4,92,995 (20.39%) शाहजहांपुर 5,03,922 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें