IPL 2026: क्या रवींद्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? फ्रेंचाइजी के लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई हलचल और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं 🔜 Thalapathy 🔥 pic.twitter.com/xPPX5z3Sco — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 4, 2026 आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजू सैमसन के बाद टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच लगातार बहस चल रही है। जहां यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को संभावित विकल्प माना जा रहा था, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी जोर-शोर से सामने आ रहा है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दे दी है, जिससे फैंस एक बार फिर जडेजा को कप्तान बनाए जाने की संभावना पर चर्चा करने लगे हैं। ट्रेड के जरिए राजस्थान लौटे जडेजा रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह 2008 और 2009 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। खास बात यह है कि 2008 में टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत में जडेजा टीम का हिस्सा थे। बतौर कप्तान जडेजा का अनुभव रवींद्र जडेजा आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक चार टीमों के लिए आईपीएल में खेला है। इनमें राजस्थान रॉयल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें