चमोली में देर रात बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बन रही है। सुरंग के अंदर काम चल रहा था। टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई भी की जा रही थी। सुरंग के अंदर काम को तेज गति से करने के लिए भारी भरकम मशीनें लगी थीं। इन्हीं में से दो मशीनें (लोको ट्रेन) आपस में टकरा गईं। सुरंग के अंदर जिस दौरान हादसा हुआ उस समय 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर थे। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 60 लोग घायल हुए। हादसे के कारण सुरंग में निर्माण कार्य भी रोका गया। UKSSSC Paper Leak: मास्टरमाइंड खालिद के खिलाफ एक और कारनामा उजागर, सीबीआई की सिफारिश पर एफआईआर दर्ज बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना बन रही है। सुरंग के अंदर काम चल रहा था। टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई भी की जा रही थी। सुरंग के अंदर काम को तेज गति से करने के लिए भारी भरकम मशीनें लगी थीं।इन्हीं में से दो मशीनें (लोको ट्रेन) आपस में टकरा गईं। सुरंग के अंदर जिस दौरान हादसा हुआ उस समय 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर थे। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 60 लोग घायल हुए। हादसे के कारण सुरंग में निर्माण कार्य भी रोका गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें