IND W vs SL W Highlights: भारत ने जीत के साथ किया साल का अंत, श्रीलंका को 5-0 से क्लीन स्वीप किया विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां टी20 मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया। भारत ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की और श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और इमिशा दुलानी ने अर्धशतक लगाए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घर में 5-0 से जीत दर्ज की है। इमिशा-हसिनी की शानदार साझेदारी भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान चामरी अट्टापट्टू सस्ते में आउट हुईं। अरुंधति रेड्डी ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। अट्टापट्टू पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद हसिनी और इमिशा ने पारी को संभाला और पावरप्ले तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पहला झटका लगने के बाद हसिनी परेरा और इमिशा ने श्रीलंकाई पारी को संभाले रखा। हसिनी और इमिशा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। वहीं, इमिशा ने भी 38 गेंदों पर पचासा पूरा किया। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें