Trump: “Now I hear that Iran is trying to build up again, and if they are we’re going to have to knock ’em down … We’ll knock the hell out of them.” pic.twitter.com/12IAi7AmfS — The Post Millennial (@TPostMillennial) December 29, 2025 यह चेतावनी ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि जून में अमेरिका की ओर से प्रमुख परमाणु संवर्धन स्थलों पर किए गए हमलों से तेहरान की परमाणु क्षमताएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। हालांकि, स्थानीय मीडिया में इस्राइली अधिकारियों के हवाले से यह चिंता व्यक्त की गई है कि ईरान इस्राइल पर हमला करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का अपना भंडार फिर से तैयार कर रहा है। जो इस्राइल के लिए खतरा बन सकती है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी कि अगर ईरान अपनी परमाणु और सैन्य क्षमताओं का पुनर्निर्माण जारी रखता है तो अमेरिका उस पर हमला करने के लिए तैयार रहेगा। जिसे ट्रंप की अब तक की सबसे कड़ी धमकी माना जा रहा है। ट्रंप ने नेतन्याहू का स्वागत करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘अब मुझे पता चला है कि ईरान फिर से अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हमें उन्हें कुचलना होगा। हम उन्हें कुचल देंगे। हम उन्हें बुरी तरह से हरा देंगे। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।‘वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस्राइली हमले का समर्थन करेंगे, तो ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर कार्रवाई का समर्थन करेंगे और अगर तेहरान अपनी परमाणु गतिविधियों को आगे बढ़ाता है तो वह तुरंत कार्रवाई करेंगे। मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने ईरान में तीन परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की, जो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें