घने कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने तीन दिन तक घने कोहरे और एक दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते दिन ऐसा रहा मौसम का हाल सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें