लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंजेल चकमा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने नफरत को सामान्य बना दिया है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।इसको लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक नफरत का अपराध है। नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती। वर्षों से इसे रोज बढ़ावा दिया जा रहा है। खासकर हमारे युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदार कहानियों के जरिए सत्ताधारी भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेताओं ने इसे नॉर्मल बनाया जा रहा है। भारत सम्मान और एकता पर बना है, डर और गाली-गलौज पर नहीं। हम प्यार और विविधता का देश हैं। हमें एक ऐसा मरा हुआ समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने साथी भारतीयों को निशाना बनते हुए देखे और चुप रहे। हमें सोचना चाहिए और सामना करना चाहिए कि हम अपने देश को क्या बनने दे रहे हैं। मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा और नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपना साथी भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है।“वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे नफरत भरे अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एंजेल चकमा की हत्या, एक चौंकाने वाला उदाहरण है- नफरत भरे अपराध का, कट्टरता का, सरकार में हमारे नेताओं की चुप्पी का। ये अपनी निष्क्रियता से इसमें शामिल हैं।’ सिब्बल ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘प्रिय अमित शाह जी, नफरत भरे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं।“पुलिस के मुताबिक, यह घटना 9 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई बाजार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Tripura Student Death: एंजेल की मौत पर विपक्ष आक्रामक, राहुल बोले- BJP राज में नफरत सामान्य; सिब्बल ने भी घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंजेल चकमा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने नफरत को सामान्य बना दिया है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।इसको लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक नफरत का अपराध है। नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती। वर्षों से इसे रोज बढ़ावा दिया जा रहा है। खासकर हमारे युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदार कहानियों के जरिए सत्ताधारी भाजपा